हमीरपुर, मई 2 -- राठ। संस्कृत परीक्षा में जिले में दूसरे स्थान पर टॉप करने वाली करिश्मा देवी को डीएम ने सम्मान किया। उप्र संस्कृत शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में राठ स्थित स्वामी ब्रह्मानंद संस्कृत महाविद्यालय की छात्रा करिश्मा देवी पत्नी सुनील राजपूत ने 73.67 फीसदी अंक पाकर जिले में दूसरे स्थान पर रही थी। करिश्मा देवी की इस कामयाबी पर उनके घर पर मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। शनिवार को सरीला में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम अभिषेक गोयल, एसपी मृगांक शेखर पाठक ने कमलेश देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...