संस्कृत परीक्षा में छात्रों का शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी, अप्रैल 12 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित पूर्व मध्यमा एवं उत्तर मध्यमा परीक्षा का वार्षिक परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में नगर के श्री सनातन धर्म संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य मनोज कुमार पांडे ने बताया कि उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष में योगेश भट्ट ने 81.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि धीरेंद्र बेलवाल ने 80.04 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस उपलब्धि पर प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.