एटा, सितम्बर 7 -- ब्लॉक शीतलपुर सभागार में सोमवार को संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के तहत जनपद स्तरीय संस्कृत गीत, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पुष्पेन्द्र लोधी, समाजसेवी मेधाव्रत शास्त्री ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण, दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता के बालवर्ग कक्षा-6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने संस्कृत गीत, सामान्य ज्ञान की विद्या में अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल ने संस्कृत गीत प्रतियोगिता में तीन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं सांत्वना पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में प्रथम रिचा, द्वितीय आशिका, तृतीय पूजा रही। संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम सिद्धि, द्वितीय शैरिल, तृतीय राघवेन्द्र रहे। सांत्वना पुरस्कार विजेता मुस्कान, खुशी, र...