संस्कृत गीत, नाटिका की दी प्रस्तुति
प्रयागराज, मार्च 16 -- जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के संस्कृत विभाग और संस्कृत भारती काशी प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि एडीआईओएस जितेन्द्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि शालिग्राम त्रिपाठी का स्वागत प्राचार्य प्रो. आशिमा घोष ने किया। छात्राओं ने डॉ. शारदा कुमारी के निर्देशन में संस्कृत गीत, नाटिका और अनुभव कथन प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने एआई युग में भारतीय संस्कृति और संस्कृत की प्रासंगिकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में गीता आधारित क्विज के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.