गोरखपुर, अप्रैल 30 -- गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के अंतर्गत गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में संस्कृत समिति की ओर से संस्कृत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन पंचकर्म सभागार में हुआ। कार्यक्रम का मार्गदर्शन आचार्य साध्वी नन्दन पाण्डेय एवं डॉ. शांति भूषण हंडूर ने किया। आयोजन समिति में बीएएमएस विद्यार्थी ऋषभ अग्रहरी, मुस्कान, साक्षी सिंह, विपुल कुमार शर्मा एवं हिमांशु का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में माणिक्य सदन ने प्रथम, मुक्ता सदन द्वितीय और पुष्यराग एवं मर्तक सदन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहा। प्राचार्य डॉ. गिरिधर वेदांतम ने विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम में आयुर्वेद कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ. प्रज्ञा सिंह, डॉ. देवी नायर, डॉ. विष्णुमाया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- काशी में अमरत्व का मार्ग बन ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.