दरभंगा, जनवरी 19 -- तारडीह। भारत सरकार से संबद्ध लगमा संस्कृत कॉलेज में पठन-पाठन से लेकर अन्य सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। यह बात स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गत शनिवार की देर संध्या संस्कृत विवि के कुलपति डॉ. लक्ष्मी निवास पांडेय के साथ कॉलेज का जायजा लेने के बाद कही। सांसद डॉ. ठाकुर को प्राचार्य प्रो. निरंजन मिश्र ने पाग व अंग वस्त्र से सम्मानित किया। स्थानीय समाजसेवी कृष्ण कुमार चौधरी सहित कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापकों तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों ने कॉलेज से संबंधित विभिन्न विषयों पर ध्यान आकृष्ट कराया। इसके बाद सांसद ने कॉलेज की पठन-पाठन व्यवस्था को दुरुस्त करने सहित सभी मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि समस्याओं के समाधान की दिशा में शीघ्र पहल की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.