प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। श्रीमद् आर्यावर्त विद्वत् परिषद् एवं श्रीमत् प्रयाग विद्वत् परिषद् के संयुक्त प्रयास से शनिवार को श्रीवैकुंठधाम आश्रम अलोपीबाग में सम्मान समारोह हुआ। अध्यक्षता डॉ. रामजी मिश्र ने की। समारोह में संस्कृत के कवि अभिराम, डॉ. कृपाराम त्रिपाठी को महामहोपाध्याय तथा पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार पांडेय को प्रयाग गौरव और डॉ. राममिलन मिश्र को पंडितराज की सम्मानोपाधि से विभूषित किया गया। संचालन विनय कुमार श्रीवास्तव ने किया । यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम और श्रीराम के जीवन से सीख लें युवा पीढ़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...