वाराणसी, अक्टूबर 4 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित न्याय मीमांसा एवं वेदांत के विद्वान प्रो.सुधाकर दीक्षित को 'ऑब्जर्वर आउटस्टैंडिंग पीपल ऑफ द 21 सेंचुरी अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। प्रो. दीक्षित को यह सम्मान भारतीय दर्शन, वेदांत और न्याय मीमांसा के क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान के लिए ऑब्जर्वर पीस फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.अमर बहादुर सिंह ने प्रदान किया। उन्होंने कहा कि करपात्र रत्न से विभूषित महामहोपाध्याय सुधाकर दीक्षित न्याय वैशेषिक दर्शन के प्रकांड विद्वान हैं। गीता एवं वेदांत के विद्वान के रूप में उनकी विद्वत्ता और शास्त्रों के प्रति समर्पित जीवन ने उन्हें विशिष्ट पहचान प्रदान की है। मूलतः मऊ जिले में घोसी के हड़हुआ गांव के निवासी प्रो.सुधाकर दीक्षित का कर्मक्षेत्र वाराणसी रहा है। वर्तमान में वह झारखंड...