पाकुड़, फरवरी 17 -- पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के तहत 16 फरवरी को उप-विषय संस्कृत की परीक्षा का अंतिम चरण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया तथा सभी केंद्रों पर कदाचार रोकने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई थी। प्रखंड के कुल तीन परीक्षा केंद्रों पर 202 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 201 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाया गया। राजकीयकृत 2 उच्च विद्यालय पाकुड़िया में 100 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और सभी 100 उपस्थित रहे। पीएम श्री बालिका उच्च विद्यालय पाकुड़िया में 66 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और सभी 66 ने परीक्षा दी। वहीं उच्च विद्यालय चौकीशाल में 36 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 35 उपस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.