मधुबनी, अप्रैल 25 -- शैलेंद्र कुमार मघुबनी । मां जानकी नवमी महोत्सव का आयोजन पूरे उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दिनभर चले इस महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और खेलकूद से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 10 बजे खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा और खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान वाटसन स्कूल मैदान और खेल भवन में कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल जैसे खेल आयोजित हुए। वहीं नगर निगम के विवाह भवन में नृत्य और संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- संसार का कल्याण करती हैं जगदंबा जानकी: आचार्य भारतभूषण विजेताओं को बाद में अतिथियों द्वारा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.