मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पीजी संस्कृत और उर्दू में फेल छात्रों की कॉपी दूसरे शिक्षक जांचेंगे। छात्र संवाद में छात्रों के आरोप के बाद मंगलवार को विवि के प्रॉक्टर प्रो. विपिन कुमार राय ने संस्कृत और उर्दू विभाग जाकर मामले की जांच की। उन्होंने आरोपित शिक्षक से भी बात की। इस दौरान विभागाध्यक्ष और अन्य शिक्षक मौजूद रहे। छात्र भी वहां उपस्थित थे।प्रॉक्टर ने छात्रों को आश्वासन दिया कि अगर उनकी कॉपी में कुछ भी गलत हुआ है तो उसे ठीक किया जाएगा। छात्र आरटीआई से कॉपी निकालेंगे और उसके बाद उसकी जांच तीसरे शिक्षक से करायी जाएगी। प्रॉक्टर ने आरोपी शिक्षक को भी सख्त हिदायत दी। संस्कृत विभाग के बाद प्रॉक्टर उर्दू विभाग गए। उर्दू विभाग में भी उन्होंने विभागाध्यक्ष और अन्य शिक्षकों से बात की। कई शिक्षकों ने कहा क...