गोरखपुर, अगस्त 18 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) के गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में चरक जयंती एवं संस्कृत सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इसका आयोजन गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के संहिता सिद्धांत एवं संस्कृत विभाग, भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसएन सिंह ने कहा कि संस्कृत और आयुर्वेद भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं। डॉ. सिंह ने आचार्य चरक के आयुर्वेद में अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चरक संहिता केवल चिकित्सा का ग्रंथ नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और मानव कल्याण की समग्र दृष्टि प्रस्तुत करने वाला महान ग्रंथ है। यह भी पढ़ें...