संस्कृत ओलंपियाड में गौरव को मिला स्वर्ण पदक
पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- पीलीभीत। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली की ओर से आयोजित संस्कृत ओलंपियाड में जिले के श्री दुग्धेश्वर संस्कृत महाविद्यालय के शास्त्री प्रथम वर्ष के छात्र गौरव कुमार ने संस्कृत ओलंपियाड में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तोहत्तर पाल ने दो अक्टूबर गांधी जयंती पर छात्र गौरव कुमार को गोल्ड मेडल पहनाकर शुभकामनाएं दीं। यह प्रतियोगिता पूरे देश में वर्ष में एक बार ही आयोजित होती है। इसमें सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होता है। इसकी परीक्षा भी ऑनलाइन होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.