संस्कृति समारोह में सेंट मैरी की छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
नैनीताल, सितम्बर 9 -- नैनीताल, संवाददाता। सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज में विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर वार्षिक सांस्कृतिक समारोह 'संस्कृति 2026' का आयोजन किया गया। इस वर्ष समारोह की थीम 'मोजेक-हर टुकड़े का अपना महत्व' रही। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से एकता और विविधता का संदेश दिया।समारोह का शुभारंभ कॉन्ग्रिगेशन ऑफ जीसस की दिल्ली प्रोविंस की प्रोविंशियल सुपीरियर सिस्टर दीपा सीजे, प्रधानाचार्य सिस्टर टॉम्सी और प्रबंधक सिस्टर जोसेलीन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद प्रार्थना नृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम में सेंट जोसेफ्स कॉलेज, बिड़ला विद्या मंदिर, लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल, सनवाल स्कूल, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर और सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज के विद्यार्थियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.