नोएडा, दिसम्बर 10 -- नोएडा। सेक्टर-27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल में बुधवार को अंडर-11 फुटबॉल टूर्नामेंट के बालक और बालिका वर्ग के नॉकआउट मुकाबले हुए। बालक वर्ग में समरविल स्कूल ग्रेटर नोएडा ने कैम्ब्रिज स्कूल श्रीनिवासपुरी को 2-0 से हराया। बालिका वर्ग में संस्कृति स्कूल चाणक्यपुरी ने कैम्ब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा को 2-0 और द श्रीराम मिलेनियम स्कूल को भी 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...