हापुड़, नवम्बर 6 -- भारत विकास परिषद शाखा हापुड़ द्वारा संस्कृति-सप्ताह के चौथे दिन पर पक्का बाग पंचायती गोशाला में गो सेवा की। सभी सदस्य गोवंशों के लिए भोजन सामग्री लाए। सभी ने रोटी, गुड़, चने, बिनौले और चारा खिलाकर गो सेवा की। गोशाला के कर्मचारियों ने भी गो सेवा में सहायता की। सभी सदस्यों ने पूरी गोशाला में घूमकर वहां के काम की जानकारी ली। इस मौके पर प्रतिभा भूषण, अनु मित्तल, डा.अशोक कुमार गुप्ता, सचिव वरुण मित्तल, सुशील कुमार गर्ग आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.