सहारनपुर, मार्च 29 -- सहारनपुर। शनिवार को आवास विकास कालोनी में संस्कृति संस्कार पाठशाला के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। दिल्ली से आए संस्था के अध्यक्ष बजरंगी बलि राव ने पाठशाला के उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आधुनिक और कॉन्वेंट शिक्षा के बढ़ते प्रभाव के बीच विद्यार्थियों में पारंपरिक संस्कारों का अभाव देखने को मिल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह संस्था प्राथमिक स्तर के बच्चों को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों की शिक्षा प्रदान करेगी। मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुंबर, प्रथम महापौर संजीव वालिया तथा प्रदेश मंत्री पदम् सिंह ढायकी द्वारा संस्था को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। कार्यक्रम में डॉ. संजीव दुर्जन को उत्तर प्रदेश का प्रदेश परियोजना अधिकारी एवं संयोजक नियुक्त किया गया। पूर्...