चम्पावत, मई 27 -- योगेश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने जमींदार मंदिर मुड़ियानी और खर्ककार्की के गोलज्यू मंदिर में मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन किट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से संस्कृति संरक्षण के साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, ग्राम प्रधान मीना कार्की, खीम कार्की, दीपक कार्की, हिम्मत कार्की, बीडीओ अशोक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...