बलरामपुर, फरवरी 17 -- तुलसीपुर, संवाददाता। नगर के टीटू वर्ल्ड स्कूल में सत्र 2025-26 का वार्षिकोत्सव संस्कृति संगम संस्कारों एवं मूल्यों पर उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक एवं पूर्व राज्य मंत्री सलिल सिंह टीटू ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नर्सरी व केजी के बच्चों ने 'जुबी जुबी' और 'इत्ती सी हंसी' पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने गब्बर एक्ट, भगत सिंह की प्रस्तुति, शिव तांडव तथा देश के विभिन्न राज्यों की लोक कलाओं का जीवंत मंचन कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। संस्थापक सलिल सिंह टीटू ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की बहुमु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.