हल्द्वानी, मई 9 -- कोटाबाग। संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार 11 मई यानि सोमवार को आदर्श संस्कृत ग्राम पांडेगांव का दौरा करेंगे। ग्राम प्रधान प्रभा पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सचिव के उत्तराखंड भ्रमण के तहत सोमवार को आदर्श संस्कृत ग्राम पांडेगाव में भ्रमण कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है। वो विद्यालय निर्माण स्थल का निरीक्षण करेंगे और ग्रामवासियों से संस्कृत शिक्षा के विषय में वार्तालाप करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...