मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा की ओर से सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सदस्यों ने बदरी छाई है फागुन की, फिर हुड़दंग मचाएंगे, एक रंग में सबको रंगकर, होली मनाएंगे गीत गाये। समारोह शाखा सदस्य पूजा खेतान के निवास साहू रोड मूर्ति गली में हुआ। सभी ने ठंडई, आइसक्रीम और रंग-बिरंगे व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया। समारोह में शाखा अध्यक्ष पूजा केजरीवाल, शाखा सचिव नेहा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष स्वीटी नेमानी, पूर्व अध्यक्ष प्रियंका तुलस्यान, सविता वर्मा, पायल अग्रवाल, सौरभी नथानी आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...