मथुरा, जनवरी 22 -- संस्कृति विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं सड़क सुरक्षा क्लब के संयुक्त नेतृत्व में सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता, वीडियो रील निर्माण प्रतियोगिता के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को लेकर एक नाटक का भी मंचन किया गया। संस्कृति विवि के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छात्र कल्याण परिषद के डीन डा. डीएस तोमर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा को लेकर विस्तार से जानकारी दी। एनएसएस इकाई के कोर्डिनेटर डा. केके पाराशर ने कहा कि सड़क पर चलने वाले वाहनों की संख्या में वृद्धि के साथ, सड़क दुर्घटनाओं की संख्या भी बढ़ रही है। इसलिए, यह आवश्यक है कि हम सड़क पर चलते समय कुछ महत्वपूर्ण नियमों का पालन करें। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बड़-चढ़कर भाग...