संस्कृति विवि में एआई के नैतिक उपयोग पर हुआ गहन मंथन
मथुरा, जुलाई 16 -- मथुरा, संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसंधान एवं नवाचार के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के नैतिक उपयोग विषय पर 8 जुलाई से 13 जुलाई तक पांच दिवसीय ऑनलाइन संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों एवं शोधार्थियों की शोध क्षमताओं को सुदृढ़ करने तथा शैक्षणिक अनुसंधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नैतिक, जिम्मेदार एवं नवाचारी उपयोग को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषय पर मंथन किया गया। इस फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम में देशभर के विभिन्न संस्थानों से 150 से अधिक संकाय सदस्यों एवं शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उद्घाटन सत्र में डॉ. नन्हे सिंह, विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर, एनएसयूटी, दिल्ली ने शोध निष्ठा, प्रकाशन नैतिकता, प्लेजरिज्म रोकथाम, संदर्भ प्रबंधन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.