दरभंगा, मार्च 17 -- कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के नवनियुक्त सहायक प्राध्यापक पिछले डेढ़ साल से वेतन नहीं मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। वेतन भुगतान नहीं होने से इन शिक्षकों के सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। इनका कहना है कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी कठिन होता जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन से कई बार वेतन भुगतान की गुहार लगाने के बावजूद उन्हें अब तक केवल आश्वासन ही मिला है, जबकि वास्तविकता यह है कि भुगतान प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। उनका कहना है कि लगातार डेढ़ साल तक बिना वेतन के कार्य करना किसी भी शिक्षक के लिए अत्यंत कठिन स्थिति है। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के नवनियुक्त सहायक प्राध्यापक पिछले करीब डेढ़ साल से वेतन नहीं मिलने के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.