संस्कृति बढ़ाने को चलाया सदस्यता प्रचार-प्रसार अभियान
एटा, मई 19 -- जनपद में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने, अधिक से अधिक विद्यार्थियों, आमजन को पुस्तकालय से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय जिला पुस्तकालय ने सदस्यता एवं प्रचार-प्रसार अभियान चलाया है। अभियान में शिक्षण संस्थानों में जाकर पुस्तकालय की सेवाओं, सुविधाओं एवं सदस्यता प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। मंगलवार को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज निधौली कला में विशेष सदस्यता जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों को पुस्तकालय में उपलब्ध प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, समाचार पत्र, पत्रिकाएं, डिजिटल अध्ययन सामग्री तथा करियर मार्गदर्शन संबंधी सुविधाओं के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन एवं पुस्तकालय उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों ने पुस्तकालय सदस्यता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.