संस्कृति ज्ञान महाअभियान से जागेगा सांस्कृतिक स्वाभिमान
लोहरदगा, अगस्त 13 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, जीवन-मूल्यों और महापुरुषों के आदर्शों से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के अंतर्गत संस्कृति ज्ञान महाअभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 13 अगस्त से 28 अगस्त तक चलेगा। विद्या भारती की संस्कृति बोध परियोजना के अंतर्गत आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, इतिहास, पर्व- परंपराओं, तीर्थस्थलों, राष्ट्रीय महापुरुषों तथा जीवन-मूल्यों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने कहा कि यह अभियान केवल परीक्षा की तैयारी तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय स्वाभिमान और संस्कारों के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.