बलरामपुर, जनवरी 31 -- बलरामपुर संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय घूघुलपुर में प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गायत्री परिवार के पदाधिकारी विद्यालय पहुंचकर सफल छात्रों व प्रधानाचार्य को सम्मानित किया। परीक्षा का आयोजन सात नवम्बर को हुआ था, जिसमें जनपद के लगभग 150 विद्यालयों के 11,678 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें सबसे अधिक 450 प्रतिभागी जवाहर नवोदय विद्यालय से थे। विद्यालय स्तर पर कक्षा-छह से 12 तक प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। सम्मानित छात्रों में मार्कण्डेय शुक्ला, आयुष, देशराज, राजवर्धन, अमर, हेमंत, नवनीत, जतिन, प्रांजल, शिवकुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.