मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- संस्कृति क्लब ने मंगलवार को 108 बार हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। इस मौके पर मौजूद महिलाओं ने कीर्तन कर भजन भी प्रस्तुत किए। उसके बाद बजरंगबली और सभी देवी देवताओं का जयकारा करते हुए कीर्तन का समापन किया। भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रियंका गर्ग, रूपाली, अर्चना चौधरी, रेनू अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता, ज्योति राणा, रितु वाधवा, निधि टंडन, सुधा झा व वैशाली गुप्ता आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...