चंदौली, फरवरी 28 -- शिकारगंज। स्थानीय कस्बा के प्राचीन हनुमान मंदिर पर चल रहे श्री राम कथा के आठवें दिन शुक्रवार को स्वामी हरिशानंद जी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। खासकर युवाओं को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा की संस्कृति ही हमारी पहचान है और इसके संरक्षण से ही समाज का संतुलन बना रह सकता है। कहा कि आज के समय में लोग अपनी जड़ों से दूर होते जा रहे हैं। जिसे सांस्कृतिक मूल्यों पर संकट खड़ा हो रहा है। इसे बचाने के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से जुड़ना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपने परंपराओं को अपने और संस्कारों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया।

हिंदी हिन्दुस...