भभुआ, जुलाई 11 -- परसियां में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में जीयर स्वामी जी ने कहा प्रवचन के प्रथम दिन श्रद्धालुओं को दिया सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के परसियां स्थित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं चातुर्मास व्रत स्थल पर प्रथम दिन शनिवार को श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी महाराज ने प्रवचन किया।

संस्कृति का महत्व उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि संस्कृति और सभ्यता ही किसी समाज व राष्ट्र का वास्तविक धन-वैभव होती हैं। भौतिक संपत्ति समय के साथ नष्ट हो सकती है, लेकिन संस्कृति और संस्कार पीढ़ियों तक समाज का मार्गदर्शन करते हैं।

धार्मिक परंपराओं का महत्व उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति मानवता, सेवा, करुणा, सत्य और धर्म के आदर्शों पर आधारित है। यदि नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और सभ्यता से जुड़ी ...