कोडरमा, मार्च 21 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व सरहुल जिले में पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। जिला मुख्यालय के मरियमपुर में आदिवासी संघ के अध्यक्ष पवन माइकल कुजूर की अध्यक्षता में भव्य सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त ऋतुराज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता बालेश्वर मुंडा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के पारंपरिक स्वागत से हुई, जिसमें उन्हें पगड़ी पहनाकर और पलाश के फूल भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि सरहुल प्रकृति की उपासना और उसकी सुंदरता का प्रतीक है। यह पर्व संथाली परंपरा, संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.