बुलंदशहर, अगस्त 29 -- यूजीसी नेट जून-2026 का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया।तहसील क्षेत्र से संस्कृति सिंह और रोहित भाटी ने यूजीसी नेट की जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों की सफलता पर परिजनों को लोगों ने बधाई दी। क्षेत्र के गांव चचोई स्थित परिषदीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात मुकेश कुमार की पुत्री संस्कृति सिंह ने भूगोल विषय में यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। संस्कृति ने 300 में से 258 अंक प्राप्त करते हुए 99.9 परसेंटाइल हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है। संस्कृति की माता सरोज कुमारी भी क्षेत्र के गांव वंचावली स्थित परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- CSIR-UGC NET June 2026 Result: जल्द जारी होगा सीएसआईआर-यूजीसी नेट का रिजल्ट ...