दरभंगा, मार्च 30 -- दरभंगा। रामबाग स्थित संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल द्वारा वार्षिक परीक्षा के बाद चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को चंद्रधारी संग्रहालय, पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर तथा पूसा कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण कराया गया, जिससे उन्हें इतिहास, संचार एवं कृषि से जुड़ा व्यावहारिक ज्ञान मिला। निदेशक डॉ. राहुल मिश्रा, सचिव डॉ. बीके मिश्रा और प्राचार्या अनीता रानी भट्ट ने इसे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। विद्यार्थियों ने इस ज्ञानवर्धक अनुभव के लिए विद्यालय के शिक्षकों का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.