दरभंगा, मार्च 13 -- दरभंगा। राघोपुर स्थित संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल में चार दिवसीय वार्षिकोत्सव खेलकूद का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के सचिव डॉ. बीके मिश्रा एवं निदेशक राहुल मिश्रा रहे। उन्होंने खेल को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक बताया। प्रधानाध्यापक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। नर्सरी से नवम तक के विद्यार्थियों के बीच म्यूजिकल चेयर, बिस्किट दौड़, कबड्डी, फुटबॉल, क्रिकेट व दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कार्यक्रम में प्रबंधक सिद्धार्थ झा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.