गुड़गांव, जनवरी 23 -- -संविधान की भावना पर आधारित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति -26 जनवरी पर गुरुग्राम में दिखेगी भारत की सांस्कृतिक झलक, अलग-अलग प्रदेशों के लोकनृत्यों से सजेगा मंच - राजस्थानी, हरियाणवी और हिमाचली नृत्य होंगे आकर्षण का केंद्र - जिला स्तरीय समारोह को रंगीन बनाएंगी छात्रों की प्रस्तुतियां गुरुग्राम, संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में भारतीय संस्कृति की रंग-बिरंगी झलक देखने को मिलेगी। मंच पर देश के विभिन्न प्रदेशों की लोकसंस्कृति, परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत एक साथ दिखेगी। अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राएं लोकनृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक शारीरिक प्रदर्शन के माध्यम से अनेकता में एकता की भावना को जीवंत करेंगे। समारोह में पंजाब की पहचान माने जाने वाले भांगड़ा, हरियाणा के पारंपरिक हरि...