संस्कृति, संगीत और संस्कार का संगम बना तुलसी महोत्सव
नवादा, अगस्त 24 -- गोस्वामी तुलसीदास जयंती सप्ताह समारोह के अवसर पर रविवार को नवादा शहर के कुंतीनगर स्थित मॉडर्न खेल मैदान में भव्य एवं यादगार संगीतमय श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति, मर्यादा, भक्ति और प्रभु श्रीराम के आदर्शों को समर्पित इस कार्यक्रम में लगभग 5,000 विद्यार्थियों ने एक स्वर में श्रीरामचरितमानस के बालकांड के सीता स्वयंवर, धनुष यज्ञ एवं श्रीराम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद का संगीतमय पाठ कर पूरे परिसर को भक्ति, संस्कृति, संगीत और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर कर दिया। समारोह की भव्यता उस समय और बढ़ गई, जब लोकप्रिय दूरदर्शन धारावाहिक रामायण में भगवान श्रीराम की अविस्मरणीय भूमिका निभाने वाले अभिनेता एवं मेरठ के सांसद अरुण गोविल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर विद्यार्थियों, अभिभावकों ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.