सहरसा, फरवरी 19 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। कोसी अंचल की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था को एक मंच पर समेटता मटेश्वर धाम महोत्सव-2026 इस वर्ष जिले की नई पहचान बनकर उभरा और अपने पीछे कई यादगार पल छोड़ गया। प्रसिद्ध मटेश्वर धाम कांठो स्थित विशाल मैदान में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव ने हजारों श्रद्धालुओं और दर्शकों को आकर्षित किया। महोत्सव में उमड़ी भीड़ और लोगों का उत्साह यह बताने के लिए पर्याप्त रहा कि यह आयोजन अब सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति और परंपरा का भव्य उत्सव बन चुका है। गुलाबी ठंड और खुशनुमा मौसम के बीच जब मंच से गीत-संगीत की स्वर लहरियां गूंजतीं, तो पूरा पंडाल झूम उठता। देर रात तक चले कार्यक्रमों में लोक रंग और आधुनिक संगीत का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने लोगों को गुनगुनाने, थिरकने और अपनी मिट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.