संस्कृति, परंपरा और लोक कला हमारी अमूल्य धरोहर, सहेजना जरूरी : जोबा माझी
सराईकेला, जून 18 -- राजनगर। प्रखंड क्षेत्र की गेंगेरुली पंचायत अंतर्गत मतकमबेड़ा गांव में बीर डीबा किशुन मेमोरियल सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय रजो पर्व मेला बुधवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेले के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जोबा माझी और विशिष्ट अतिथि के रूप में केपी सोरेन, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू, भक्तू मार्डी एवं मुखिया सलमा देवी शामिल हुईं। मेले में पहुंचने से पूर्व अतिथियों ने गांव में स्थापित 25 केवी विद्युत ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। इसके बाद सभी अतिथि मेले के समापन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद जोबा माझी ने कहा कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोक कला हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.