हाजीपुर, अप्रैल 1 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र वैशाली महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम की भव्य और सांस्कृतिक शुभारंभ पारंपरिक कलश पूजन एवं शोभा यात्रा के साथ की गई। क्षेत्र में उत्सव के साथ संस्कृति, परंपरा और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। शोभा यात्रा में जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज के नेतृत्व में 650 की संख्या में स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागी पूर्ण वर्दी में अनुशासित पंक्तियों में चलते हुए आकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी जगह-जगह खड़े होकर शोभायात्रा का स्वागत किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विशेष आकर्षण का केंद्र उच्च विद्यालय जंदाहा की स्काउट गाइड बैंड टीम रही, जिसमें बालिकाओं ने अपने उत्कृष्ट बैंड प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। उनक...