लोहरदगा, मई 25 -- लोहरदगा, संवाददाता।गंगा दशहरा पर मंगलवार को लोहरदगा के बड़ा तालाब में आयोजित होने वाले भव्य गंगा आरती और धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर पूरे जिले में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, वहीं श्रद्धालुओं में भी बहुत उत्साह है। आयोजन समिति के सचिन कुमार साहू ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति,आस्था और सामाजिक एकता का महापर्व है। उन्होंने जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और गांवों से सनातन धर्मावलंबियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है। यह भी पढ़ें- मनिहारी गंगा तट पर गंगा महाआरती का आयोजन कहा कि गंगा दशहरा भारतीय सनातन परंपरा का अत्यंत पवित्र पर्व है,...