चंदौली, फरवरी 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में शनिवार को 1002 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली। शनिवार को 68 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में पहली पाली में इंटर के कृषि की परीक्षा में पंजीकृत 152 परीक्षार्थियों में 144 उपस्थित रहे। आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह हाईस्कूल के संस्कृत में पंजीकृत 8736 परीक्षार्थियों में 8196 ने परीक्षा दी। जबकि 540 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटर के चित्रकला में पंजीकृत 5163 परीक्षार्थी में 4709 उपस्थित रहे जबकि 454 अनुपस्थित रहे। इसमें 269 छात्र व 185 छात्राएं है। डीआईओएस देवेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले पर स्थित कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.