देहरादून, मार्च 11 -- देहरादून। उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम हरिद्वार की ओर से बुधवार को जैन धर्मशाला प्रिंस चौक में षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। विधिवत दीप प्रज्वलित कर व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इसका प्रारंभ हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम जनमानस के जीवन में अच्छे संस्कारों के महत्व से अवगत कराना और उन्हें व्यवहारिक रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है। मुख्य अतिथि व मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष विजय कुमार बिष्ट ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कार ही व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करते हैं और एक सशक्त समाज की नींव रखते हैं। अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग डॉ गीता खन्ना, मुख्य वक्ता डॉ मोहन लाल जोशी ने छात्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, उत्तराखंड संस्क...