कोडरमा, मई 29 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कंद्रपडीह स्थित नौका आहार छठ घाट पर आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन मूसलाधार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर रही। खराब मौसम के बीच भी भारी संख्या में श्रद्धालु यज्ञस्थल पहुंचे और यज्ञमंडप की परिक्रमा कर हवन में भाग लिया। यह भी पढ़ें- कंद्रपडीह में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन हवन व विविध संस्कार संपन्नसंस्कारों के महत्व यज्ञाचार्य नकुलदेव शास्त्री ने संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनगढ़ को सुगढ़ बनाने की प्रक्रिया ही संस्कार कहलाती है। कहा कि जन्म से सभी शूद्र होते हैं, लेकिन संस्कार ही मनुष्य को मानव से महामानव बनाते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तम एवं श्रेष्ठ संतान की प्राप्ति के लिए पुंसवन संस्कार, बच्चों में शिक्षा के साथ नैतिक ज्ञान के वि...