संस्कार हाई स्कूल के 648 बच्चों ने ली हिमालय बचाने की प्रतिज्ञा
रुद्रपुर, सितम्बर 8 -- दिनेशपुर। 'हिन्दुस्तान' के हिमालय बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को काली नगर कस्बे स्थित संस्कार हाई स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के 648 छात्र-छात्राओं ने हिमालय और पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा ली। प्रधानाचार्य संजय कुमार शाह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आपके अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान' की ओर से चलाया जा रहा यह अभियान सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि हिमालय देश की प्राकृतिक धरोहर है और इसके संरक्षण के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विद्यार्थियों ने पर्यावरण बचाने, पेड़-पौधों का संरक्षण करने और लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- चम्पावत जीजीआईसी की छात्राओं ने ली प्रतिज्ञा यह भी पढ़ें- स्कूल, लॉ कॉलेज में लिया हिमालय बचाओ शपथ यह भी पढ़ें- Rudrapur News: द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.