मेरठ, अप्रैल 20 -- विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ द्वारा महावीर जयंती भवन में रविवार को 157वें साप्ताहिक प्रशिक्षण व संस्कार शिविर का आयोजन किया। शिविर का संयोजन सौरभ जैन सर्राफ ने किया। शिविर में बच्चों को अक्षय तृतीया के महत्व के बारे में बताया। शिविर के दौरान बच्चों को प्रक्षाल और पूजन की विधियां भी सिखाई गईं। देवेंद्र जैन, अतुल जैन और गौरव जैन ने प्रक्षाल की आवश्यक क्रियाएं संपन्न कराईं, जबकि राहुल जैन, वैभव जैन, सम्यक जैन और अमन जैन ने पूजन विधि का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में प्रथम अभिषेक व शांतिधारा का सौभाग्य विकास जैन और उनके पुत्र हर्षित जैन व शौर्य जैन को प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बांटा गन्ने का रस शिविर के अंत में लकी ड्रा निकाला गया, जिसमें शौर्य जैन विजेता रहे। उन्हें विशिष्ट पुरस्कार भावना जैन की ओर से प्रदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.