संस्कार शाखा ने छात्र-छात्राओं के लिए भेंट किया वाटर कूलर
आगरा, जून 27 -- भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की ओर से डॉ.सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती पर नगला हवेली, दयालबाग स्थित केशवदास सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया। मुख्य अतिथि प्रांतीय गतिविधि संयोजक टीटू गोयल ने फीता खोलकर वाटर कूलर का उद्घाटन किया। शाखा संरक्षक डॉ.केशव दत्त गुप्ता ने डॉ.सूरज प्रकाश के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, समाजोत्थान और मानवीय मूल्यों के संरक्षण को समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव प्रशांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र बंसल, जगदीश बंसल, जय किशन गुप्ता, विजय मोहन गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, राधा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.