संस्कार व रामायण परीक्षा में शामिल बच्चों को मिला प्रमाणपत्र व पुरस्कार
श्रावस्ती, मार्च 19 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सेठ प्रभुदास निरंजन कुमार मेमोरियल इण्टर कॉलेज नासिरगंज में संस्कार व रामायण परीक्षा कराई गई थी। इसमें प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को गुरुवार को प्रमाणपत्र व पुरस्कार दिया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक सुरेश रिजवानी, प्रधानाचार्या काजल रिजवानी व विश्व हिन्दू परिषद के जिला कार्याध्यक्ष रघुपति पाण्डेय ने बच्चों को सम्मानित किया। जिला कार्याध्यक्ष ने बच्चों को रामायण से सीख लेने, अपने परिवार व अपने समाज में कैसे रहे व सबके साथ कैसा व्यवहार करे इसकी जानकारी देते हुए उसे अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रामायण हमें संस्कारवान बनाती है। वह अपने से बड़ों का आदर करना और छोटों से प्यार करना सिखाती है। इस मौके पर विभाग मंत्री अजय जायसवाल, जिला समरसता प्रमुख हरीश जायसवाल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.