संस्कार युक्त बच्चों से ही राष्ट्र बनेगा शक्तिशाली
लखनऊ, जून 26 -- लखनऊ, संवाददाता। बच्चों के शारीरिक, मानसिक व सांस्कृतिक पक्षों को आज अगर बलशाली बनाया जायेगा तो वे शक्तिशाली राष्ट्र की मजबूत नींव रख सकेंगे। मजबूत भविष्य के लिए वर्तमान का मजबूत होना जरूरी है। बाल पोषण से राष्ट्र पोषण - विषय पर राजेन्द्र नगर स्थित राष्ट्रधर्म कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित गोष्ठी में वाक्ताओं ने कुछ इसी तरह के विचार रखे। गोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्रधर्म के प्रभारी निदेशक सर्वेश चन्द्र द्विवेदी ने की। गोष्ठी में डॉ फैय्याज ने कहा कि बच्चों के लिए मां का दूध सबसे आवश्यक है। इस पर सबको ध्यान देना चाहिए। बढ़ते एकल परिवारों के कारण इस पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। अमित कुमार मल्ल ने कहा कि पाश्चात्य सभ्यता-संस्कृति के कुप्रचार के कारण समूचा समाज प्रभावित हो रहा है। बच्चे इससे अछूते नहीं हैं। इस अवसर पर राष्ट्रधर्म क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.