संस्कार यात्रा के तहत पदाधिकारियों ने गंगा स्नान किया
अलीगढ़, जून 15 -- अलीगढ़। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की ओर से रविवार को संस्कार यात्रा निकाली गई, जिसमें पदाधिकारी अनूपशहर जेपी घाट पर पहुंचे। यहां पर गंगा स्नान किया और मंदिरों में पूजा अर्चना की। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की संस्कार यात्रा में 70 से अधिक सदस्य शामिल हुए। रविवार सुबह छह बजे प्रांतीय महासचिव प्रभात वार्ष्णेय, रजनीश और संस्कार संयोजक डॉक्टर चंद्रशेखर ने झंडी दिखाकर बस को अनूपशहर के लिए रवाना किया। संस्था के अध्यक्ष नीतेश वार्ष्णेय ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के अवसर पर गंगा स्नान बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सचिव एकता वार्ष्णेय, आलोक प्रताप सिंह , अरविंद यादव, मुकेश कातिब, राजीव कृष्ण, नवनेन्द्र, अनिता सिंह, भारती, साधना, अंजना, उमा मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश यात्रा कर की आध्यात्मिक एवं दिव्य वातावरण की अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.