रांची, फरवरी 28 -- रांची। संस्कार भारती रांची महानगर की ओर से रविवार चुटिया स्थित श्री कृष्णा अपार्टमेंट में होली मिलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरूआत दोपहर के दो बजे से शाम चार बजे तक की जाएगी। इस दौरान कई रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। होलियाना तर्ज पर गीत-संगीत, नृत्य की रंगारंग झलकियां और कवियों की ओर से हास्य-व्यंग्य की मनभावन प्रस्तुतियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...